Breaking Newsअन्य

छतरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की अफीम की खेती पकड़ी, 1140 किलो डोडा युक्त पौधे जब्त

Chhatarpur जिले के Garhi Malhera थाना पुलिस ने ग्राम उर्दमऊ में खेत में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आधा एकड़ खेत में लगे डोडा युक्त अफीम के करीब 1140 किलोग्राम पौधे जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान आरोपी मलखान कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूछताछ में एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने जब्त अफीम को 57 बंडलों में पैक कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related posts

संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने छतरपुर पुलिस की सघन पेट्रोलिंग, लोगों से किया जनसंवाद

khabarsamayper

थाना सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध पटाखा विक्रय करते आरोपी को गिरफ्तार, ₹11,000 की आतिशबाजी सामग्री जप्त

khabarsamayper

वित्त मंत्री देवड़ा ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन: कहा- सरकार के विकास कार्यों को गिनाने की आवश्यकता नहीं

Admin

Leave a Comment