Breaking Newsअन्य

छतरपुर में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई, 140 उपभोक्ता पकड़े गए, केस दर्ज की तैयारी

छतरपुर विद्युत वितरण कंपनी ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 140 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। कई स्थानों पर मीटर बायपास कर एसी, कूलर, हीटर और अन्य भारी विद्युत उपकरण चलाए जा रहे थे, जबकि कुछ जगह डायरेक्ट लाइन डालकर बिजली का अवैध उपयोग हो रहा था। विभाग ने विद्युत अधिनियम की धारा 135, 126 एवं 138 के तहत पंचनामे तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यपालन अभियंता अमर श्रीवास्तव ने चेतावनी दी है कि शमन शुल्क जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कर जुर्माना और सजा दोनों की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।

khabarsamayper

छतरपुर बस स्टैंड परिसर में पुलिस चौकी का शुभारंभ, हेलमेट बैंक व नशा मुक्ति अभियान भी शुरू

khabarsamayper

यातायात पाठशाला: छतरपुर में छात्रों को सड़क सुरक्षा का दिया गया ज्ञान

khabarsamayper

Leave a Comment