Breaking Newsअन्य

छतरपुर में सनसनीखेज खुलासा: आत्महत्या का रूप देकर की गई हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के थाना बड़ामलहरा क्षेत्र में एक संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

28 मार्च को वार्ड क्रमांक 1 में संतोष उपाध्याय के फांसी पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद गहन जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन की मॉनिटरिंग में हुई जांच के दौरान यह सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि योजनाबद्ध हत्या थी।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पुराने विवाद के चलते उन्होंने टीवी के केबल से गला दबाकर संतोष उपाध्याय की हत्या की। इसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर शव को दूसरे कमरे में लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या लगे।

साजिश को मजबूत दिखाने के लिए घर के अन्य परिजनों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया, जिससे यह प्रतीत हो कि मृतक ने उन्हें बंद कर खुद फांसी लगा ली।

Related posts

भारतीय परंपरा का मूल “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः”

khabarsamayper

कूनो में दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया ऐतिहासिक कदम

khabarsamayper

टीकमगढ़: झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने 8 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

khabarsamayper

Leave a Comment