Breaking Newsअन्य

छतरपुर में सूने मकान में चोरी, जेवर-नकदी के साथ भरा LPG सिलेंडर भी ले गए चोर

Chhatarpur के वार्ड नंबर 17 स्थित बुंदेला बब्बा कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार हरनाम सिंह यादव का परिवार उनकी पत्नी के इलाज के लिए Gwalior गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर जेवर, नकदी, घरेलू सामान और एक भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।

परिवार के वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

Related posts

IG हिमानी खन्ना ने छतरपुर पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश—गंभीर अपराधों, लंबित प्रकरणों और महिला सुरक्षा पर खास जोर

khabarsamayper

मऊ में फर्जी सीओ गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर कर रहा था चेकिंग

khabarsamayper

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर से टकराई लग्जरी बस, 4 की मौत, कई घायल

khabarsamayper

Leave a Comment