छतरपुर जिले की गौरिहार थाना पुलिस ने वर्ष 1986 और 1992 के दो अलग-अलग चोरी के मामलों में फरार चल रहे ₹20 हजार के इनामी वारंटी झंडी उर्फ जंगी उर्फ झाड़ीलाल केवट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम पड़वार, थाना गौरिहार का निवासी है। पुलिस के अनुसार, उसकी तलाश दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर की जा रही थी। ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत की गई कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.एन. पटेरिया और पुलिस टीम ने की।
