Breaking News

|| छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी के खेलग्राम में दो दिवसीय विशाल निःशुक्ल स्वास्थ शिविर !! भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल के 150 डॉक्टरों की टीम ने लगाया शिविर !!

छतरपुर खेलग्राम में लगने वाले दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आज पहला दिन।
छतरपुर जिले के सागर रोड स्थित खेलग्राम में लगने वाले दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में आज पहले दिन दूर-दूर से भारी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे। यह शिविर विधायक आलोक चतुर्वेदी के द्वारा चिरायु अस्पताल भोपाल के तत्वावधान में एक विशाल दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे तमाम सुविधाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है ताकि कोई भीड़ भाड़ ना हो सके। शिविर में प्रवेश करने के बाद सबसे पहले मरीज को अपना पंजीयन का पर्चा बनवाना होगा, उसके बाद बीमारी से संबंधित डॉक्टर की सलाह के अनुरूप दवाइयां दी जा रही हैं जो व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हैं उनको डॉक्टर की सलाह से ही भोपाल इलाज के लिए भेजा जाएगा और यह पूरा खर्चा विधायक आलोक चतुर्वेदी ने स्वयं खर्च करेंगे मरीज के साथ एक व्यक्ति(परिजनों में से) भी जाएगा उसका भी आने जाने का खर्चा रहने का खर्चा विधायक आलोक चतुर्वेदी ने स्वयं खर्च करने के लिए कहा है | शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, कृत्रिम गर्भधान विशेषज्ञ,दन्त चिकित्सक पैथालॉजी जांच आदि तमाम तरह के डॉक्टर मौजूद हैं| आज शिविर में पहले ही दिन भारी संख्या में दूर-दूर से लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे।
जिसमें सभी मरीजों को संतुष्टि पूर्ण तरीके से इलाज किया जा रहा है|

 

Related posts

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि अध्ययन, अध्यापन और ध्यान करना जीवन के लिए अनिवार्य है। महाकुम्भ में ‘एकात्म धाम मंडपम्’ पहुँचे श्री श्री रविशंकर, अद्वैत लोक‘ प्रदर्शनी का किया अवलोकन

khabarsamayper

सीमेंट, कंक्रीट और निर्माण सामग्री पर 18वां राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी 27-29 नवंबर 2024 को यशोभूमि, द्वारका में आयोजित की जाएगी

khabarsamayper

लाड़ली बहना योजना: सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 1857 करोड़ रुपये का अंतरण

khabarsamayper

Leave a Comment