Breaking Newsअन्य

जल संरक्षण में अग्रणी बना मध्यप्रदेश, CM मोहन यादव ने की जनभागीदारी की सराहना

Mohan Yadav ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जल संरक्षण और जल संचयन को लेकर सरकार के साथ-साथ आम नागरिक भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी जनभागीदारी के चलते प्रदेश जल संरक्षण कार्यों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को Ravindra Bhavan में आयोजित नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नर्मदा मिशन जैसी संस्थाएं लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान परिसर में देशी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।

कार्यक्रम में Vikram Lodhi ने मुख्यमंत्री को मां नर्मदा का चित्र भेंट किया। वहीं स्मित अपराजिता की पुस्तक “समर्थ दृष्टि: साधना के शिखर” का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और दादा गुरु भगवान ने विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को “समर्थ नर्मदा अलंकरण” से सम्मानित किया।

Related posts

नई EPFO नियम क्या हैं?

khabarsamayper

जिला बदर रहे, गुंडा बदमाशों सहित 400 से अधिक हिस्ट्रीशीटर को दी गई चेतावनी

khabarsamayper

ईशानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से तस्करी हो रही 180 लीटर अवैध शराब जब्त

khabarsamayper

Leave a Comment