Breaking News

जिला छतरपुर दिनांक 30/04 /2024 भूकम्प पर एन०डी०आर०एफ० ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर किया माँक ड्रिल

प्राकृतिक आपदा भूकम्प पर छतरपुर में हुई मोक ड्रिल
विश्वविद्यालय में आया भूकंप हुई मोक ड्रिल

इस माँक अभ्यास के प्रथम चरण में एन०डी०आर०एफ० अधिकारियों व् जिला प्रशासन और एसडीईआरएफ के अधिकारियों, फायर विभाग, जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक कर इस माँक अभ्यास की सम्पूर्ण रूप रेखा तैयार की गयी तथा द्वितीय चरण में मोक अभ्यास किया गया I अभ्यास के दौरान भूकंप से विश्वविद्यालय के आंशिक भवन… के गिर जाने का दृश्य रखा गया जिसमे दस से पंद्रह लोगों के दबे होने की सूचना देकर सर्च एवं रेस्क्यू के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम को एवं अन्य एजेंसियों को बुलाया गया I इसमें गिरे हुए भवन के भीतर पहुंच बनाने तथा लोगों को निकालने के लिए दीवार एवं क्षत को काटा गया। फिर मेडिकल टीम ने घायलों को स्थिरता प्रदान करते हुए बाहर निकाला। इसी दौरान कुछ व्यक्ति बिल्डिंग की ऊपर वाली मंजिल पर फंस गए जिनको NDRF ने रोप रेस्क्यू के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतारा I सभी एजेंसियों ने आपसी तालमेल एवं समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य को पूरा किया ।
इसमें 11 एन०डी०आर०एफ० के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ के प्रभारी श्री अनिल कुमार पाल, उप कमांडेंट उपस्थित रहे तथा एन डी आर एफ टीम के साथ अग्निशमन विभाग, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, जिला प्रशासन की टीमो द्वारा माँक का संयुक्त अभ्यास किया गया I
श्री अनिल कुमार पाल, उप कमांडेंट(NDRF) ने बताया कि इस मोचक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा में घायल व् चोटिल ब्यक्तियो के अमूल्य जीवन की रक्षा करना , सभी रेस्पोंस एजेंसियों का रेस्पोंस चेक करना व सभी स्टेक होल्डरस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है l
इस माँक अभ्यास में 11 एन०डी०आर०एफ० के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से आयी एनडीआरएफ की 26 सदस्यीय टीम टीम का नेतृत्व निरीक्षक अजय सिंह एवं निरीक्षक पारस राम झाखड़ ने किया I इस अभ्यास के दौरान जिला प्रशासन के एडीएम श्री मिलिंद कुमार नागदेव ,साहब संयुक्त कलेक्टर श्री बलवीर रमन जी एवं एसडीएम अखिल राठौर जी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कोटर्या सर ,सीएमओ मेम , तहसीलदार रंजना यादव, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्लाटून कमांडर संजय गौर एवं asi दिनेश कुमार शर्मा, हवलदार अनुदेशक सुरेंद्र कुमार राय, हवलदार स्टोर में श्री आसाराम विश्वकर्मा , होमगार्ड के आपदा मित्र वॉलिंटियर एवं एसडीई आरएफ की जवान एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे

 

 

Related posts

ग्वालियर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त व नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुआई में रविवार को उपनगर ग्वालियर में द्वितीय मिनी मैराथन दौड़

khabarsamayper

सीएम मोहन यादव करेंगे सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार और अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमि-पूजन

khabarsamayper

पीएम मित्रा पार्क से किसानों की मेहनत को मिलेगी वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment