Breaking News

ग्वालियर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त व नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुआई में रविवार को उपनगर ग्वालियर में द्वितीय मिनी मैराथन दौड़

ग्वालियर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त व नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुआई में रविवार को उपनगर ग्वालियर में द्वितीय मिनी मैराथन दौड़ हुई। इसमें शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रविवार की सुबह ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुवाई में यह मैराथन दौड़ सागरताल से शुरू हुई और उपनगर ग्वालियर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बहोड़ापुर पहुँची और यहीं पर दौड़ का समापन हुआ। इस दौड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा शहर के युवाओं, जनप्रतिनिधिगणों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शासकीय सेवकों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये यह मैराथन दौड़ आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि शहरवासी मिलजुलकर ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। इसी उद्देश्य से आज सागर ताल चौराहे से बहोड़ापुर तक आयोजित मिनी मैराथन के जरिए यह संदेश दिया कि जब हम सब एकजुट होते हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस मैराथन में समाज के हर वर्ग के नागरिक, व्यवसायी और सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता के लिये धन्यवाद जताया। साथ ही संकल्प दिलाया कि हम एक साथ मिलकर अपने ग्वालियर को एक आदर्श शहर बनाएं, जहां साफ-सफाई, हरियाली और नशामुक्त वातावरण हो।

Related posts

कलेक्टर के निर्देश पर खजुराहो में बड़ी कार्रवाई, 108 अवैध गैस सिलेंडर जब्त

khabarsamayper

जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए राजगढ़ जिले के ग्राम टूटियाहैड़ी निवासी सिपाही श्री हरिओम नागर का पार्थिव शरीर सोमवार सायं लगभग 4 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचा।

khabarsamayper

छतरपुर: बमीठा पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, ई-स्कूटी जब्त

khabarsamayper

Leave a Comment