Breaking Newsअन्य

जिला पंचायत सामान्य सभा सम्पन्न, 286 सड़कों के निर्माण को मंजूरी

छतरपुर में सोमवार को जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक विद्या अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत 286 सड़कों (लगभग 319 किमी) के निर्माण प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक वर्ष में लगभग 20 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 31 सड़कों (50 किमी से अधिक) के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बैठक में कुछ जिला अधिकारियों की अनुपस्थिति पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related posts

भव्यता और समयबद्धता के साथ पूरे हों श्रीराम पथ गमन, परिक्रमा पथ और श्रीराम राजा लोक के कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीहोर में किया 113 करोड़ रूपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्प

khabarsamayper

अहमदाबाद में टोरेंट ग्रुप का बड़ा निवेश: मध्यप्रदेश में ₹43 हजार करोड़ की परियोजनाएं, 15 हजार से अधिक रोजगार मिलेंगे

khabarsamayper

Leave a Comment