Breaking News

जिला मुख्यालय छतरपुर में रन फॉर वोट का आयोजन —

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय छतरपुर में रन फॉर वोट का बुधवार की सुबह आयोजन किया गया। कलेक्टर ने मतदाताओं को जागरूक करने उ.मा. क्र. 1 विद्यालय से रन फॉर वोट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या 1 अक्टूबर को 18 वर्ष के होने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील करते हुए जागरूक किया गया।
रन फॉर वोट में स्कूली बच्चे सहित कलेक्टर, एडीएम व विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। यह रैली नंबर 1 स्कूल प्रांगण से शुरू होकर छत्रसाल चौक से महल रोड होते हुए कोतवाली थाने से वापस पुलिस लाइन रोड से नम्बर 1 स्कूल प्रांगण में सम्पन्न हुई। मतदाता सूची में नाम ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से तथा ऑफलाइन अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सम्पर्क कर जुड़वा सकते हैं।No photo description available.

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोहराया कि सरकार लोगों के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए कनेक्टिविटी की क्षमका का लाभ उठाने के लिए कई कदम उठा रही है

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: उज्जैन–शाजापुर औद्योगिक कार्यक्रम में ग्रीन एनर्जी क्रांति की शुरुआत

khabarsamayper

बरेली में दरोगा की गुंडागर्दी वायरल, बाइक लात मारते और लोगों के साथ बदसलूकी करता दिखा

khabarsamayper

Leave a Comment