Breaking News

ग्वालियर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रह और विक्रय को रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश 5000 किलो ग्राम गुड़ लहान और अवैध मदिरा जब्त

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रह और विक्रय को रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाई जा रही मुहिम के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने के साथ आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

सहायक आयुक्त आबकारी श्री राकेश कुमार कुर्मी ने बताया कि आंतरिक क्षेत्र में बरसना , बड़ागांव , पथरेठा, पंजाबीपुरा, दौरार क्षेत्र में आबकारी बल द्वारा दबिश दी गई। आबकारी बल की दबिश के दौरान विभिन्न स्थानों से लगभग 5000 किलो गुड लहान, 90 लीटर हाथभट्ठी मदिरा जब्त की गई । उक्त कार्यवाही में जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 518000 रु. है।

आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।इस कार्रवाई में विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी रविशंकर यादव, उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह मीना, शिवा रघुवंशी , सुचि जैन तथा तथा मुख्य आरक्षक महेंद्र सिंह गुर्जर,आरक्षक सुनील सिंह,आकाश माहौर, पुष्पेंद ,राघवेन्द्र भदोरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

छतरपुर में मासूम की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम

khabarsamayper

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति माँ और बहन प्रधान है,

khabarsamayper

22 जुलाई को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम

khabarsamayper

Leave a Comment