Breaking News

जिले में 10 फरवरी से चलाया जाएगा राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

जिले में 10 फरवरी से चलाया जाएगा राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

जिले में राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जायेगा। जिसमें आयु अनुसार डीईसी एल्वेंडाजोल एवं आईबर मैक्टिन गोली का सेवन ऊंचाई अनुसार कराया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में जिले के शहरी छतरपुर एवं बिजावर ब्लॉक को छोड़कर शेष ब्लॉक की कुल जनसंख्या 17 लाख 67 हजार 806 में से लक्षित जनसंख्या 15 लाख 84 हजार 971 को डीईसी एल्वेंडाजोल एवं आईबर मैक्टिन गोली का सेवन बूथ, स्कूल एवं कॉलेजों में दवा का सेवन समक्ष में कराया जाएगा। उसके के बाद 6 दिन घर-घर जाकर कराया जाएगा। शेष छूटे हुए लोगों को घर एवं बूथ में दवा का सेवन कराया जाएगा। जिसके लिए 7072 दवासेवक एवं 709 सुपरवाईजर नियुक्त किये जाएंगे।
आई.डी.ए. कार्यक्रम में उपयोग की गई दवाएं पूर्णतः सुरक्षित है। इनके किसी भी प्रकार के दुष्परिणाम शरीर पर नहीं होते है। जिनके शरीर के अंदर माईक्रो फायलेरिया के किटाणु होते है, दवा सेवन करने से वह नष्ट हो जाते है। जिससे जी मचलाना, चक्कर आना, सिर दर्द होना, बुखार आना आदि हो सकता है। इनमें घबराने की जरूरत नहीं है, यह क्षणिक होते है और स्वतः ही ठीक हो जाते है। जनमानस से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक लोग फायलेरिया दवा का सेवन कर जिले को फायलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।

 

Related posts

अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता: CM मोहन यादव ने कलेक्टर-SP को दिए सख्त निर्देश

khabarsamayper

दिल्ली: फतेहपुर बेरी में पुलिस टीम पर हमला, गिरफ्तारी के दौरान तनावपूर्ण स्थिति

khabarsamayper

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह अवसर है

khabarsamayper

Leave a Comment