Breaking News

टीकमगढ़ : जन चौपाल में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ग्रामवासियों की राजस्व, बिजली, पानी, बीपीएल कार्ड सहित अन्य समस्याओं को सुना

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने रविवार को ग्राम ऊमरी में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिये। जन चौपाल में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ग्रामवासियों की राजस्व, बिजली, पानी, बीपीएल कार्ड सहित अन्य समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निराकरण कराने के निर्देश दिये।
जन चौपाल में ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर श्री श्रोत्रिय को अवगत करवाया गया कि ग्राम उमरी में आबादी से मातापुर तक रास्ता लगभग 500 मीटर वर्षों से बंद है। जिसके संबंध में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने मौके पर कृषकों से बात कर सहमति के आधार सीमांकन कर रास्ता बनाने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय के आदेशों के परिपालन में राजस्व निरीक्षक और पटवारी दल द्वारा ग्रामवासियों और पड़ोसी कृषकों की सहमति से सीमांकन कर उक्त रास्ता चिह्नित किया गया, जिसे पंचायत द्वारा समतलीकरण कर रास्ता बनाया जायेगा। यह रास्ता खुलने से उमरी से मातापुर होते हुए बड़ागांव धसान की दूरी लगभग 5 किमी कम हो जायेगी, जिससे ग्रामीणजनों को बहुत सुविधा होगी।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुनते हुये वृद्धावस्था पेंशन, पीएम आवास, संबल हितग्राही को लाभ हेतु पंचायत विभाग को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ग्राम में सभी कृषकों को फॉर्मर आईडी, भूमि की आधार ई-केवाईसी करवाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी पात्र कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिले इस हेतु ग्राम पटवारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर बड़ागांव धसान तहसीलदार श्री कुलदीप सिंह, संबंधित अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

दिनदहाड़े चोरी: घुवारा मेन मार्केट में अनाज व्यापारी की दुकान से 1.50 लाख रुपये उड़ाए

khabarsamayper

छतरपुर जिला अस्पताल में शराबी ड्राइवर का खौफनाक हमला, कई मोटरसाइकिलें कुचली

khabarsamayper

जल स्त्रोतों को संरक्षित करने छतरपुर में चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान

khabarsamayper

Leave a Comment