Breaking Newsअन्य

टीकमगढ़ में गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, चार किसानों की फसल जलकर राख

Tikamgarh जिले के मऊघाट गांव में रविवार को गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से उठी चिंगारी के कारण आग भड़क उठी।

तेज हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते खेतों में फैल गई। इस आगजनी की घटना में चार किसानों की मेहनत की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और वे प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Related posts

आई.एम. वोटर कक्का स्वीप अंतर्गत छतरपुर जिले के शुभंकर आई.एम. वोटर कक्का का अनावरण —–

khabarsamayper

लखनऊ में टीटीई पर यात्रियों का हमला, चाय फेंककर पिटाई

khabarsamayper

बुलंदशहर में गैंगरेप पीड़िता खींचतान के बीच DIG की कार तक पहुंची

khabarsamayper

Leave a Comment