Breaking Newsअन्य

डाकोर मंदिर में 3000 किलो प्रसाद की ‘लूट’ परंपरा

गुजरात के डाकोर में हर साल की तरह इस बार भी भगवान श्री रंचोड़रायजी महाराज मंदिर में अनोखी परंपरा देखने को मिली।
दीपावली के अवसर पर भक्तों ने 3000 किलो प्रसाद चढ़ाया, जिसे बाद में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परंपरा के रूप में लूट लिया।

यह परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है और इसे “प्रसाद लूट” के नाम से जाना जाता है।
मंदिर परिसर में हर वर्ष दीपोत्सव पर श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं और प्रसाद लूटने की इस परंपरा में हिस्सा लेते हैं।
इस दौरान पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से भर जाता है।
मंदिर प्रशासन के मुताबिक यह आयोजन अन्नकूट महोत्सव का हिस्सा है, जिसमें श्रद्धालु भगवान को अर्पित अन्न को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हैं।

Related posts

बड़ामलहरा में जल संरक्षण पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन —–

khabarsamayper

उपयंत्री ,बाबूराम चौरसिया ,नगरपालिका में लोकायुक्त के छापा से हड़कंप,30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

khabarsamayper

एमसीबीयू मैं अब होटल मैनेजमेंट और पर्यटन कोर्सों को मिली हरी झंड़ी —

khabarsamayper

Leave a Comment