अन्य

ढोड़न बांध निर्माण कार्य में तेजी बनाए रखने के निर्देश: जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांताराव


केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत छतरपुर जिले में केन नदी पर निर्माणाधीन ढोड़न बांध का शुक्रवार को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांताराव ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बांध निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गति निरंतर बनी रहे और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं निगरानी सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार की शिकायत न आने देने और अधिग्रहित भूमि को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराने के निर्देश भी दिए, ताकि परियोजना में कोई बाधा न आए। इस अवसर पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे सहित वन विभाग, पीटीआर, एनडब्ल्यूडीए, केबीएलपीए एवं डब्ल्यूआरडी के राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।


Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘पैडल-टू-प्लांट : नया भारत–हरा भारत’ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 🚴‍♀️ अरुणाचल से गुजरात तक 4000 किमी साइकिल यात्रा — सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित

khabarsamayper

बिजावर में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बिजावर थाना अंतर्गत अज्ञात कारणों के चलते 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

khabarsamayper

छतरपुर में कथित पुलिस प्रताड़ना से युवक की मौत: गौरिहार थाना क्षेत्र में जहर खाकर दी जान

khabarsamayper

Leave a Comment