Breaking News

तालाब मैं मछलियों के मोत होने से आसपास के लोगो का जीना मुश्किल —

मामला छतरपुर संकट मोचन मंदिर के पास स्थित तालाब का है। यह तालाब शहर के बीचोबीच स्थित है। तालाब के चारों ओर रहवासी क्षेत्र है। ऐसे में मछलियों की मौत और उनके सड़ने से बदबू फैल रही है। तालाब के दो किलाेमीटर एरिया में बदबू के कारण जीना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि शनिवार सुबह अचानक बादल हुए और झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम/तापमान में बदलाव आया और ठंडक हो गई। दोपहर को चिलचिलाती धूप निकली, जिससे अचानक तापमान में बढ़ोत्तरी हुई, जिसके चलते पहले तालाब का पानी ठंडा हुआ और फिर गर्म, जिससे सर्द-गर्म के चलते इन मछलियों की मौत हो गई और अब मछलियां सड़ने लगीं है, जिससे बदबू आने लगी है।यहां के लोगो का कहना है कि इस तरह से तो लोग बीमार पड़ने लगेंगे।
No photo description available.

Related posts

मेधावी छात्र छात्राओं को मिली स्कूटी विद्यार्थियों ने सीएम को कहा धन्यवाद!!

khabarsamayper

10 रूपए मैं मिलने वाली थाली अब 5 रूपए मैं मिलेगी —

khabarsamayper

अलीपुरा थाना पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा – 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹10,800 नगद बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment