Breaking Newsअन्य

तिलौहा गोलीकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त अवैध बंदूक बरामद

छतरपुर पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचमपुरा तिलौहा में हुई गोली मारकर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर देशी बंदूक भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 27 मई को ईंट भट्ठा के पास राजाराम कुशवाहा का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल निरीक्षण, मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद थाना कोतवाली में हत्या और आयुध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए नंदी कुशवाहा, साधुराम कुशवाहा और धनीराम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुराने पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी तथा थाना कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

कैबिनेट ने देश भर में सिविल/रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने और एक मौजूदा केवी, यानि केवी शिवमोगा, कर्नाटक की सभी कक्षाओं में 2 अतिरिक्त खंड जोड़कर विस्तार करने की मंजूरी दी

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जून को प्रातः 8 बजे उज्जैन के रामघाट से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे

khabarsamayper

ऊना में तेंदुए का आतंक लोगों ने बहादुरी से किया सामना, भगाया शिकारी

khabarsamayper

Leave a Comment