Breaking Newsअन्य

थाना बिजावर में पुलिस कर्मियों को दिया गया CPR और BLS प्रशिक्षण — जीवन रक्षक तकनीकों की मिली जानकारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के मार्गदर्शन में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों एवं सहकर्मियों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना बिजावर परिसर में डीएसपी (पी) हर्ष राठौर की देखरेख में सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) एवं बीएलएस (Basic Life Support) संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान बीएमओ डॉ. महेश त्रिवेदी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर) ने पुलिस कर्मियों को व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया।
सीपीआर और बीएलएस तकनीकें उन परिस्थितियों में उपयोगी होती हैं जब किसी व्यक्ति की सांस या हृदय गति रुक जाती है, जिससे त्वरित कार्रवाई द्वारा जीवन बचाया जा सकता है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जा रहा है, ताकि हर पुलिसकर्मी आपात स्थिति में जीवन रक्षक भूमिका निभा सके।

Related posts

सुबह होते ही युवक की सड़क हादसे में मौत —

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित आनंदपुर धाम में 11 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का जायजा

khabarsamayper

भोपाल जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलो मीटर दूर स्थित जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत कालापानी के ग्राम बोंदाको में निवासरत जनजातीय परिवारों ने जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की है

khabarsamayper

Leave a Comment