छतरपुर में दीपावली के मद्देनजर कलेक्टर मृणाल मीना ने अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री और मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टीएल बैठक में खाद्य नमूनों की जांच और न्यायालयीन कार्रवाई की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के जवाब पर नाराजगी जताई। उन्होंने नकली गुटखा बनाने-बेचने वालों पर एफआईआर, बिना वैध लाइसेंस कारोबार करने वालों की जांच और नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए। नागरिकों से भी खाद्य पदार्थों में मिलावट की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई है।
