अन्य

दुनिया देखेगी सिंहस्थ-2028 का वैभव: CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 370 करोड़ की सौगात

दुनिया देखेगी सिंहस्थ-2028 का वैभव: CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 370 करोड़ की सौगात

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 भारतीय संस्कृति का ऐसा भव्य आयोजन होगा, जिसका वैभव पूरी दुनिया देखेगी। सिंहस्थ की तैयारियों के लिए 2675 करोड़ रुपये से 33 बड़े कार्यों को मंजूरी दी गई है। उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का विस्तारीकरण और शिप्रा नदी पर 30 किलोमीटर लंबे सुविधायुक्त घाटों का निर्माण किया जाएगा, जहाँ 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री ने नवरात्रि पर उज्जैन को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने लगभग 370 करोड़ रुपये लागत के 11 कार्यों और 135 करोड़ की लागत वाले नवीन संयुक्त प्रशासनिक भवन का भूमिपूजन किया। यह भवन 7 मंजिला होगा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी पर 77 करोड़ से अधिक की लागत से 4 नए पुल बनेंगे, जिससे उज्जैन की कनेक्टिविटी और सुविधाएँ और बेहतर होंगी। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और साधु-संतों की मंशा के अनुसार सभी कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

छतरपुर पुलिस का “ऑपरेशन विश्वास”: दीपावली पर 91 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए गए धारकों को

khabarsamayper

इंदौर के तेजाजी नगर में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

khabarsamayper

भोपाल-इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर को भी मिलेगा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment