Breaking Newsअन्य

देरी गांव में पुलिस का बड़ा छापा, 35 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले की ओरछा रोड थाना पुलिस ने ग्राम देरी में अवैध शराब के संग्रहण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 230 लीटर देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बियर जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिली सूचना पर टीम ने ग्राम देरी में एक संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 35 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाती राजा उर्फ दीपराज सिंह चंदेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में भी संलिप्त रहा है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि फरार आरोपी की तलाश और मामले की विवेचना जारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 18 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किये गये नैवेद्य लोक का लोकार्पण किया

khabarsamayper

थाना बिजावर में पुलिस कर्मियों को दिया गया CPR और BLS प्रशिक्षण — जीवन रक्षक तकनीकों की मिली जानकारी

khabarsamayper

एमपी बिजली कंपनियों पर 7,852 करोड़ बकाया, समाधान योजना से अब तक सिर्फ 577 करोड़ की वसूली

khabarsamayper

Leave a Comment