Breaking News

दो बूंद जिंदगी की… वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

दो बूंद जिंदगी की…
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई
——
जिलेभर में 23 जून 2024 से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हो चुकी है। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो-दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। छतरपुर शहर के छत्रसाल चौराहे पर बनाए गए बूथ पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई। साथ ही पल्स पोलियो अभियान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav की अपील को पढ़ा। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नहीं रहे। 23 जून को बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। सभी लोग अपने बच्चों को दवा पिलाएं। छूटे हुए बच्चों को 24 एवं 25 जून को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री मिलिंद नागदेवे, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. अहिरवार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मुकेश प्रजापति, डीपीएम श्री राजेंद्र खरे उपस्थित रहे।

Related posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा के साथ कैंपस में गैंगरेप की कोशिश, चार आरोपियों पर केस दर्ज

khabarsamayper

छतरपुर जिला अस्पताल में शराबी ड्राइवर का खौफनाक हमला, कई मोटरसाइकिलें कुचली

khabarsamayper

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भागीरथ पटेल के हार की ओर बढ़ते कदम..साइकिल पर सवार हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता, आप का बड़ा खेमा उनके साथ

khabarsamayper

Leave a Comment