अन्य

नए बीज उत्पादन कार्यक्रम कराएं: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने नौगांव कृषि प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को नौगांव स्थित शासकीय कृषि बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बीज उत्पादन कार्यक्रम में कोदो-कुटकी जैसी मिलेट फसलों को शामिल किया जाए, जिससे जिले में मोटे अनाज की उत्पादकता और प्रसार को बढ़ावा मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि बीज उत्पादन के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सतत निरीक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन दें ताकि गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन सुनिश्चित हो सके।
बताया गया कि वर्तमान में प्रक्षेत्र में 8 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं, चना, सरसों और अलसी की उन्नत किस्मों के बीजों का उत्पादन किया जा रहा है, जिन्हें कृषि विभाग की योजनाओं के तहत पात्र किसानों और हितग्राहियों को वितरित किया जाता है।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने किया 76वें टी.बी. सील अभियान का शुभारंभ, कहा – “टी.बी. उन्मूलन में हर व्यक्ति की हो सहभागिता” 🩺

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस और SBI ने उत्कृष्ट विद्यालय में कराया साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 200 विद्यार्थियों को दी सुरक्षा जानकारी

khabarsamayper

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment