Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस और SBI ने उत्कृष्ट विद्यालय में कराया साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 200 विद्यार्थियों को दी सुरक्षा जानकारी

“साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” के तहत छतरपुर साइबर सेल और भारतीय स्टेट बैंक शाखा द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान लगभग 200 छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, OTP फ्रॉड, साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में व्यापक जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने छात्रों को किसी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी और किसी भी साइबर अपराध की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश और जापान के बीच औद्योगिकी भागीदारी को बढ़ाने पर हुई चर्चा

khabarsamayper

छतरपुर कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक का आयोजन हुआ।

khabarsamayper

बागेश्वर धाम सरकार से पूज्य प्रेमानंद महाराज जी की भेंट

khabarsamayper

Leave a Comment