अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक एवं पद्मश्री सम्मानित सत्येंद्र सिंह लोहिया ने दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। लोहिया 19 सितंबर को टीम के साथ लंदन रवाना होंगे और 24 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच मौसम अनुकूल होने पर तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने का प्रयास करेंगे।
