Breaking News

नर्मदा तट पर घाट निर्माण कार्य का करेंगे लोकार्पण 316.20 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 4 फरवरी को हरदा जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम छिपानेर स्थित चिचोटकुटी में 316 करोड़ 20 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 130.32 करोड़ रूपये लागत 21 कार्यों का भूमि पूजन और 185.87 करोड़ रूपये लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम चिचोटकुटी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रूपये लागत से बनवाये गये घाट निर्माण का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी और सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

वित्त मंत्री देवड़ा ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन: कहा- सरकार के विकास कार्यों को गिनाने की आवश्यकता नहीं

Admin

तानसेन की जन्मस्थली का बदलेगा नाम, सीएम शिवराज ने की घोषणा —

khabarsamayper

राजस्थान: अग्निवीर भीम सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, भीड़ में बेहोश हुए BJP सांसद राव राजेंद्र सिंह

khabarsamayper

Leave a Comment