Breaking Newsअन्य

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का चौथा दिन, छतरपुर पुलिस ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान

छतरपुर पुलिस ने “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के चौथे दिन झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों और चिन्हित हॉटस्पॉट स्थानों पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई, नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे के आदी व्यक्तियों और उनके परिजनों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से परामर्श और चिकित्सीय सहायता संबंधी जानकारी भी साझा की गई।

Related posts

श्री मुखर्जी की अंतर्दृष्टि और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करते हुए उन्हें अद्वितीय बताया।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “मुस्कान अभियान”: ईशानगर में छात्रों को बाल विवाह व कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर किया जागरूक

khabarsamayper

उज्जैन नगरी प्राचीन काल में समय गणना का प्रमुख केंद्र रहा है,

khabarsamayper

Leave a Comment