Breaking Newsअन्य

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान: स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश

छतरपुर पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के सप्तम दिवस जिले के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया गया तथा उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। छतरपुर पुलिस ने अभियान को आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रखने की बात कही।

Related posts

जिला जनसुनवाई में 122 आवेदनों पर सुनवाई, सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक सहायता

khabarsamayper

खजुराहो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

khabarsamayper

बकस्वाहा में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सुधार के प्रयास होंगे तेज : कलेक्टर गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में एएनसी जांच शतप्रतिशत कराने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment