Breaking News

नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व प्रधानमंत्री का वक्तव्य

नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व प्रधानमंत्री का वक्तव्य

मैं नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं।

महामहिम राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर, यह नाइजीरिया की मेरी पहली यात्रा होगी। यह पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में हमारा करीबी साझेदार है। मेरी यह यात्रा लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगी। मैं नाइजीरिया के भारतीय समुदाय और मित्रों से भेंट होने की भी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा हूं,  उन्होंने मुझे हिंदी में हदयस्पर्शी स्वागत संदेश भेजे हैं।

ब्राजील में, मैं ट्रोइका सदस्य के रूप में 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। पिछले वर्ष, भारत की सफल अध्यक्षता ने जी-20 को लोगों के जी-20 में बदल दिया और वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को अपने एजेंडे की मुख्यधारा में शामिल किया। इस वर्ष, ब्राजील ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाया है। मैं “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” के हमारे दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सार्थक चर्चाओं के प्रति आशान्वित हूं। मैं कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के अवसरों का भी सृजनात्मक उपयोग करने का इच्छुक हूँ।

महामहिम राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली के निमंत्रण पर गुयाना की मेरी यात्रा, 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। हम अपने शानदार संबंधों को रणनीतिक दिशा देने के लिए विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, यह हमारी साझा विरासत, संस्कृति और मूल्यों पर आधारित हैं। मैं 185 वर्ष से भी अधिक समय पहले प्रवास करने वाले सबसे पुराने भारतीय प्रवासियों के प्रति भी अपना सम्मान अर्पित करूंगा और उनकी संसद में अपने संबोधन के साथ इस साथी लोकतंत्र से भी जुड़ाव बनाऊंगा।

इस यात्रा के दौरान, मैं कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भी भाग लूंगा। हम हर कठिन समय में एक साथ खड़े रहे हैं। यह शिखर सम्मेलन हमें अपने ऐतिहासिक संबंधों को नवीनीकृत करने और नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करने के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ में एक साथ लगभग दो हजार जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल होने का आनंद अदभुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सभी के मंगलमय और सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य जीवन के 16 संस्कारों में से पाणिग्रहण संस्कार गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें 7 फेरों से 7 वचनों को पूरा कर सात जन्मों तक बंधन में बंधते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में शामिल जोड़ों को विवाह और निकाह की बधाई देते हुए सभी के जीवन में खुशियों की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव झाबुआ में सामुहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में 11 जोड़ों को प्रतीकात्मक रूप से 49-49 हजार की राशि के चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ जिले के निवासियों को सौगात देते हुए कहा कि राणापुर क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के निराकरण के लिए भांडाखेड़ा बैराज, नागन खेड़ी, गलती, छायण, झालरवा, बुदाशाला और कल्लीपुरा में बैराज बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध झाबुआ में मेडिकल कॉलेज भी बनाया जायेगा। झाबुआ के विकास के लिये सभी कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में सभी वर्गों का विकास समाहित है। किसी भी वर्ग को विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप सबका साथ लेकर सबका विकास किया जायेगा, जिसमें सबके प्रयास और सबका विश्वास शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के सशक्तिकरण के लिये राशि प्रदान की जा रही है। किसानों का गेहूँ 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जित किया जा रहा है। धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जा रहे हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी और लेपटॉप प्रदाय किये जा रहे हैं। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश में बेटियों को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा कि झाबुआ में आयोजित लगभग 2000 जोड़ों के सामूहिक विवाह में सम्मिलित होकर मन आनंदित हो गया हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि जिले के लिए सौभाग्य है कि इतना विशाल विवाह समारोह आयोजित हुआ और जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आकर बहनों को आशीर्वाद प्रदान किया। पारंपरिक रूप से स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री सुश्री भूरिया ने जनजातीय परम्परा के अनुरूप जनजातीय जैकेट “झूलड़ी” पहनाकर, साफा बांधकर एवं तीर कमान भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्यापूजन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषण मुक्त झाबुआ के तहत मोटी आई कैम्पैन, मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गलसन माला, गुड्डा गुड्डी, तीर कमान, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग के अंतर्गत जिले में उत्पादित टमाटर एवं टमाटर से बने उत्पाद जैसे टमाटर पाउडर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग श्री अन्न फसल एवं जैविक उत्पाद, नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा वेस्ट टु वेल्थ प्रोजेक्ट अंतर्गत तैयार किये गये डस्टबिन एवं गमले प्रदर्शित किये गये। सम्मेलन में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह, आईजी श्री अनुराग, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

khabarsamayper

चौकीदार के पद पर नियुक्ति पत्र पाकर कालकादीन के परिवार में लौटी खुशियां

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण में मिलने वाली सीख और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्य अनुभवों का उपयोग प्रशासनिक जीवन की चुनौतियों के समाधान में करें।

khabarsamayper

Leave a Comment