Breaking News

नानाखेड़ा स्टेडियम में 50 करोड़ की लागत से बनेगा एस्ट्रो टर्फ और पेविलियन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नानाखेड़ा स्टेडियम में आयोजित जी एच रायसोनी मेमोरियल 58वीं मध्यप्रदेश राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन समारोह में शिरकत करते हुए उज्जैन के खेल विकास की नई योजनाओं की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नानाखेड़ा स्टेडियम का अब तक 11.45 करोड़ रुपये की लागत से विकास किया गया है, और भविष्य में 50 करोड़ रुपये की लागत से यहां एस्ट्रो टर्फ, आधुनिक पेविलियन और सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन किए जाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. यादव ने यह भी बताया कि सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत विक्रम उद्योगपुरी में 1000 एकड़ भूमि उद्योगों के लिए आवंटित की गई है, और आने वाले समय में 1000 एकड़ भूमि और प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को बधाई दी और उज्जैन को विकास की दौड़ में अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरण किये। चैंपियनशिप के फाइनल में जीते खिलाड़ी मिक्स्ड डबल अंडर 17 कन्हैया शर्मा, कृतिका पाठक, मिक्स्ड डबल्स अंडर 19 ओम पटेल, कीर्ति तिवारी, बॉयज सिंगल अंडर 17 मेदांश शर्मा, बॉयज सिंगल अंडर 19 नैवेद्य तोंडे, गर्ल्स सिंगल अंडर 17 नित्या जादौन, बॉयज डबल अंडर 19 देव कुमावत, अंगद मुछाल, गर्ल्स डबल अंडर 19 आस्था शर्मा, कीर्ति तिवारी, गर्ल्स सिंगल अंडर 19 माही पवार, बॉयज डबल्स अंडर 17 शौर्य मिश्रा, अथर्व सक्सेना, गर्ल्स डबल अंडर 17 नित्या जादौन, नाविका सोमानी को ट्राफी प्रदान की गई।

इस दौरान विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव सहित एसोसिएशन के श्री राजेंद्र भारती, श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेश धाकड़, श्री अश्विन गुप्ता और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि अंडर 19 के यहां के जो विनर हैं वे गोवा में बेस्ट ज़ोन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई हुए हैं, जो मध्यप्रदेश की टीम का नेतृत्व करेंगे। आभार प्रदर्शन एसोसिएशन के सचिव श्री अनुराग शर्मा ने किया।

Related posts

Discover Tagsen: The Ultimate Game Changer in the Printing and Packaging Industry

Admin

महाराष्ट्र में बढ़ा कुत्तों का आतंक, एक साल में 1.28 लाख लोगों को डॉग बाइट का शिकार

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के कुल स्टार्ट-अप में से 45 प्रतिशत से अधिक की मालकिन महिलाएं हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment