Breaking Newsअन्य

नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, दिशा लर्निंग सेंटर के विद्यार्थियों ने किया जागरूक

छतरपुर पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत पुलिस लाइन स्थित दिशा लर्निंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने आकाशवाणी तिराहा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। छतरपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Related posts

वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान चली गोली, महिला समेत दो कर्मचारी घायल

khabarsamayper

छतरपुर: बमीठा पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, ई-स्कूटी जब्त

khabarsamayper

ढोड़न धरना स्थल पर प्रशासन की टीम पहुंची, प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का भरोसा

khabarsamayper

Leave a Comment