Breaking Newsअन्य

नेशनल लोक अदालत में 2380 लोगों को मिला त्वरित न्याय! 12.26 करोड़ से ज्यादा के अवार्ड पारित

छतरपुर जिला न्यायालय सहित जिले के तहसील न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 28 खंडपीठों के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते से निराकरण किया गया। लंबित प्रकरणों में 12 करोड़ 26 लाख 66 हजार 986 रुपये के अवार्ड पारित हुए और 2380 लोग लाभांवित हुए।

वहीं 1327 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण हुआ, जिनमें 1 करोड़ 25 लाख 61 हजार 193 रुपये के अवार्ड पारित किए गए और 1570 लोगों को लाभ मिला। खास बात यह रही कि समझाइश के बाद वर्षों से अलग रह रहे दो दंपतियों ने फिर साथ रहने का फैसला किया।

Related posts

वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित आय 24224.66 लाख एवं व्यय 24430.73 लाख का प्रावधान किया गया है।

khabarsamayper

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 136 आवेदनों पर सुनवाई

khabarsamayper

अवैध संबंध और इंश्योरेंस रकम का लालच! महिला कॉन्स्टेबल सरोज यादव हत्या केस में पति ने 3 महीने बाद किया सरेंडर

khabarsamayper

Leave a Comment