Breaking Newsअन्य

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 5 मजदूर दबे

पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरपुरवा के ग्राम कड़रहा में मंगलवार सुबह मनरेगा के तहत चल रहे सार्वजनिक कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी अचानक धंस गई, जिससे अंदर काम कर रहे पांच मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और परिजन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे। महिलाओं के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार यह कार्य मनरेगा योजना के अंतर्गत सार्वजनिक कुएं के निर्माण के लिए किया जा रहा था। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।

Related posts

भंडारे में चली गोली: 12 वर्षीय बालक घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वीरांगना रानी अवंती बाई के अद्भुत साहस और पराक्रम को देखकर अंग्रेज दहशत में रहते थे।

khabarsamayper

राष्ट्र, समाज की चुनौतियों को दूर करने के प्रयासों में ही जीवन की सार्थकता: राज्यपाल कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर राजभवन में हुआ कार्यक्रम

khabarsamayper

Leave a Comment