Breaking Newsअन्य

पन्ना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, ‘संतों की वाणी जीवन को देती है सही दिशा’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना प्रवास के दौरान श्री जुगल किशोर मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में कहा कि संतों की वाणी जीवन को सही दिशा देने का कार्य करती है और संस्कार मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि देश के सभी तीज-त्योहार मानव कल्याण और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश देते हैं।

मुख्यमंत्री ने श्रीधाम वृंदावन से पधारे संत श्री श्री 108 महंत स्वामी किशोरदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं से संतों के प्रेरणादायी विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पन्ना वृंदावन का लघु स्वरूप है, जबकि ओरछा को बुंदेलखंड की अयोध्या के रूप में मान्यता प्राप्त है।

डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों का नाम अब सांदीपनि विद्यालय रखा गया है। साथ ही सभी नगरीय निकायों में गीता भवन और पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे तथा वृंदावन ग्राम की अवधारणा को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने गौसेवा, धार्मिक स्थलों के विकास और परमार्थ की भावना को समाज के लिए आवश्यक बताया।

Related posts

CM मोहन यादव बोले- महाकौशल के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, पर्यटन और उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

khabarsamayper

छतरपुर में छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप: शिक्षक संजीव कुमार चतुर्वेदी निलंबित, FIR दर्ज

khabarsamayper

छतरपुर जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक: विकास योजनाओं पर होगा तेजी से कार्य

khabarsamayper

Leave a Comment