Breaking Newsअन्य

“‘पिता की जमीन हमारी’ कहकर दो बेटों ने की हत्या — कौशांबी में दिल दहला देने वाली वारदात”

कौशांबी जिले के नेता नगर इलाके में शुक्रवार को जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 60 वर्षीय दुर्गा प्रसाद सरोज की उनके ही दो छोटे बेटों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि पिता ने अपनी जमीन बड़े बेटे ज्ञान सिंह के नाम कर दी थी, जिस पर छोटे बेटे नाराज थे।

गुस्से में आकर दोनों ने पहले पिता पर हमला किया, फिर बीच-बचाव करने आए बड़े बेटे पर भी लाठियां बरसाईं। घायल दुर्गा प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बड़े बेटे को प्रयागराज रेफर किया गया है।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts

छतरपुर में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, हितग्राही का पैसा अपात्र खाते में ट्रांसफर

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि अपने ज्ञान से दूसरों को बड़ा करने में ही शिक्षित व्यक्ति का गौरव है

khabarsamayper

जबलपुर बरगी बांध के समीप आयोजित किये जा रहे झील महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिये रविवार 13 अप्रैल को जबलपुर शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकाली जायेगी।

khabarsamayper

Leave a Comment