Breaking Newsअन्य

“सबकी सेवा का माध्यम है अन्नकूट महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन शनि लोक निर्माण को 140 करोड़ मंज़ूर”

सबकी सेवा का माध्यम है अन्नकूट महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उज्जैन में शनि लोक निर्माण के लिए 140 करोड़ रुपए मंजूर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार शाम मुख्यमंत्री निवास से उज्जैन में आयोजित 9वें अन्नकूट महोत्सव एवं संध्या भजन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं के संरक्षण के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति का पर्व होने के साथ मानव सेवा और पुण्य अर्जित करने का अवसर भी है। समाज की सेवा और नर-नारायण की सहायता के लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है।

डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और इस यात्रा में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साधु-संतों के आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा के लिए ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलता है। सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए आत्मबल और कर्म से राजधर्म निभा रही है।

कार्यक्रम के दौरान उज्जैन में शनि लोक निर्माण के लिए 140 करोड़ रुपये की मंजूरी का ऐलान भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों को अन्नकूट महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे गौतम नगर भोपाल में फिट इण्डिया क्लब प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे

khabarsamayper

असाटी परिवार के सहयोग से 23 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

khabarsamayper

एक अल्प वेतन भोगी कर्मचारी के लिये एक सीमित आय में जीवन की मूल जरूरतों की पूर्ति करने के साथ-साथ परिवार के बेहतर भविष्य के लिये धन संचय करना एक बडी चुनौती है, इसमें केवल अर्थप्रबंधन ही हमें सहयोग कर सकता है।

khabarsamayper

Leave a Comment