Breaking Newsअन्य

पुरुषोत्तम माह में एक माह चली रामधुन का समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सटई स्थित गौरइया माता मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम माह के अवसर पर एक माह से चल रही रामधुन का हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना को लेकर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कन्या पूजन के बाद शुरू हुए भंडारे में देर शाम तक भक्तों की भीड़ बनी रही और मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।

Related posts

थाना राजनगर पुलिस ने फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को घटना में प्रयुक्त दो अवैध देशी कट्टे सहित किया गिरफ्तार

khabarsamayper

रांची में दिनभर की बारिश से जलजमाव, कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे Scorpio धंसी

khabarsamayper

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी मे साधु संत के सानिध्य मे हुआ वृक्षारोपण*

khabarsamayper

Leave a Comment