Breaking Newsअन्य

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का किया आह्वान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जनप्रतिनिधि और स्व. गोविंद नारायण सिंह के परिजन भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज का कल्याण करना है। उन्होंने युवाओं से स्व. गोविंद नारायण सिंह के जीवन से सेवा, समर्पण, ईमानदारी और नैतिकता की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्व. सिंह अपने सरल स्वभाव, जनता से सीधे संवाद और जनहित के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1967 में मुख्यमंत्री बनने के बाद स्व. गोविंद नारायण सिंह ने प्रशासन में जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प पूरा किया जा सकता है।

Related posts

छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर के आदेश अनुसार एवं सीएमओ सुश्री माधवी शर्मा जी के निर्देशन में नगर पालिका परिषद

khabarsamayper

छतरपुर जिले में 168 मतदान केन्द्रों पर महिला बूथ दल संभालेंगी कमान जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में वोटर्स को प्रेरित करने की जा रही पहल

khabarsamayper

बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा की सभी सनातनी घर के बाहर धर्म ध्वजा और माथे पर तिलक लगाएं —

khabarsamayper

Leave a Comment