Breaking Newsअन्य

फिरौती के लिए अपहरण कांड का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने 4 इनामी आरोपी दबोचे

Chhatarpur की कोतवाली पुलिस ने एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी रामखिलाड़ी शर्मा के अपहरण और फिरौती मामले का खुलासा करते हुए ₹10 हजार के इनामी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत को सकुशल दस्तयाब कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 13 मई को ग्राम मोरबा स्थित कंपनी कार्यालय के बाहर से रामखिलाड़ी शर्मा का अपहरण कर उसे बंधक बनाया गया था। मामले में कंपनी के लायजनिंग संजय लोधी की शिकायत पर कोतवाली थाने में फिरौती के लिए अपहरण और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया था।

एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सटई क्षेत्र के अमरोनिया जंगल से अपहृत को बरामद किया। साथ ही मामले में शामिल चार आरोपियों भान सिंह यादव, विशाल यादव, विकास यादव और अंकित यादव को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, कारतूस, पीड़ित की छीनी गई मोटरसाइकिल तथा अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन समेत करीब 14 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। वहीं फिरौती के रूप में ट्रांजैक्शन किए गए 10 लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी भान सिंह यादव पर चोरी, जुआ और मारपीट सहित 6 मामले दर्ज हैं, जबकि विशाल यादव और विकास यादव भी पूर्व में आपराधिक मामलों में लिप्त रहे हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

गीता जीवन का मार्गदर्शन, धर्म-कर्म का सच्चा आधार: मुख्यमंत्री मोहन यादव

khabarsamayper

मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने मंगलवार को निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिलों में

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने 2026 के लिए मासिक अपराध समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए

khabarsamayper

Leave a Comment