छतरपुर जिले के बक्सवाहा की बुधवारा बाजार में सितंबर 2026 में मनीष जैन के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट पाए जाने पर प्रकरण में संबंधित धारा बढ़ाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
