Breaking News

बड़ामलहरा क्षेत्र की जनता ने रैली एवं सभा में लगाए मुर्दाबाद के नारे

 

युवाओं ने दिया क्षेत्रीय प्रत्याशी मनोज यादव का नारा

बड़ामलहरा क्षेत्र की जनता ने रैली एवं सभा में लगाए मुर्दाबाद के नारे

बड़ामलहरा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आए हुए थे पूर्व राज्य मंत्री अरुण यादव

छतरपुर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ इस सम्मेलन में युवाओं के द्वारा पूर्व राज्यमंत्री अरुण यादव सामने बाहरी प्रत्याशी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए जहां एक तरफ का कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन बड़ामलहरा में चल रहा वही उसी सभा में क्षेत्र के युवाओं के द्वारा बाहरी प्रत्याशी मुर्दाबाद के नारे लगाकर मनोज यादव क्षेत्रीय प्रत्याशी का नारा दिया गया।
इसी के साथ जब क्षेत्र में डीजे देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे थे और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के स्वागत मे रैली निकाली जा रही थी तभी रैली में डीजे पर माइक से बड़ामलहरा में बाहरी प्रत्याशी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए एवं मनोज यादव जिंदाबाद के नारे एवं मनोज यादव क्षेत्रीय प्रत्याशी का नारा दिया गया ।क्षेत्र की जनता के द्वारा पूर्व राज्य मंत्री अरुण यादव के सामने उनसे जनता ने क्षेत्रीय प्रत्याशी की मांग की।

 

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर में बिहारी दिवस के उपलक्ष्य में वृहद बिहारी समाज स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।

khabarsamayper

देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि-पूजन

khabarsamayper

ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

khabarsamayper

Leave a Comment