Breaking Newsअन्य

बड़ा मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कनेरा पुलिया के पास जुआ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार, ₹48,650 नगद व 8 मोबाइल बरामद

छतरपुर पुलिस ने जुआ सट्टा खेल और संचालन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बड़ा मलहरा क्षेत्र में छापा मारा।
कनेरा पुलिया के पास चल रहे जुआ के फड़ से पुलिस ने 13 जुंवारी गिरफ्तार किए, जिनके पास से ₹48,650 नगद, 8 मोबाइल फोन और ताश की गड्डी सहित कुल करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई।

यह कार्रवाई एसपी अगम जैन के निर्देशन और एसडीओपी रोहित अलावा के मार्गदर्शन में की गई।
गिरफ्तार सभी आरोपी बड़ा मलहरा नगर के विभिन्न वार्डों के निवासी हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध दर्ज कर विधिवत जांच प्रारंभ कर दी है।

थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला और पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
छतरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

6 की जगह 4 गोलगप्पे मिले, महिला का टूटा दिल – सड़क पर फूट-फूटकर रोई

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत-नामीबिया के मध्य सशक्त होते संबंधों की अद्वितीय अभिव्यक्ति है

khabarsamayper

छतरपुर के छात्रों को आईटी क्षेत्र में करियर का सुनहरा अवसर, पढ़ाई के साथ मिलेगा 2.5 लाख तक का पैकेज

khabarsamayper

Leave a Comment