Breaking Newsअन्य

बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व की तरह मनाएं: CM मोहन यादव, कांवड़ियों की सुविधाओं पर भी दिए निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव केवल किसानों का आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय कृषि संस्कृति का उत्सव है। उन्होंने इसे सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने और प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में किसानों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि महोत्सव में उन्नत कृषि पर केंद्रित प्रदर्शनियों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएं। किसानों को मनोरंजक तरीके से भारतीय संस्कृति और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाए।

स्वतंत्रता दिवस सहित आगामी सभी पर्वों को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाने के निर्देश भी दिए गए। वहीं श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के सहज आवागमन, भोजन, पानी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर के विकास में नए अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहे नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) को मंगलवार 8 अप्रैल को जनता को समर्पित करेंगे।

khabarsamayper

उदय प्रताप सिंह की सख्ती: हेलमेट अभियान तेज करने के निर्देश, शाजापुर में समीक्षा बैठक

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार शाम भोपाल के नर्मदा अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र शर्मा की माता जी और पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मी नारायण शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

khabarsamayper

Leave a Comment