Breaking News

बसों का मालवाहक के रूप में प्रयोग होने पर कलेक्टर ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश *सनसनीखेज अपराधों एवं नारकोटिक्स प्रकरणों की हुई समीक्षा*

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एमपी श्री अगम जैन, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, ट्रैफिक प्रभारी श्री बृहस्पति साकेत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में यातायात प्रभारी द्वारा पीपीटी के माध्यम शहर में पार्किंग प्लान, ई-रिक्शा के पार्किंग स्थल, चौपाटी का स्थान निर्धारण, ब्लैक स्पॉट पर की गई व्यवस्थाएं एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में अन्य जानकारी प्रस्तुत की गई। जिसमें इस वर्ष सड़क सुरक्षा में 15 प्रतिशत की कमी आई है।

कलेक्टर ने यातायात प्रभारी को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन के बाहर प्रीपैड टैक्सी वाहनों के लिए जगह चिन्हित करें एवं नगर पालिका को सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य चौराहों पर लाइट लगाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही आरटीओ एवं यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाते हुए स्कूल बसों, टेंपू-टैक्सी एवं ओवरलोडिंग वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट, ओवरलोडिंग आदि चेक करते हुए निरंतर कार्यवाहियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यात्री बसों को मालवाहक के रूप में प्रयोग ना किया जाए, ऐसा करने पर संबंधित पर कार्यवाही करें। कलेक्टर ने छतरपुर जिले के गढ़ा तिराहे पर साइन बोर्ड एवं आकाशवाणी तिराहे पर लेफ्ट टर्न आदि संकेतक लगाने के निर्देश दिए।

एसपी श्री जैन ने थाना प्रभारी बमीठा को सप्ताह में एक बार ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कर चालकों पर कार्यवाही करने के निर्देश

*सनसनीखेज अपराधों एवं नारकोटिक्स प्रकरणों की हुई समीक्षा*

*सीएमएचओ को अनाधिकृत फार्मेसी के संचालन पर कार्यवाही के दिए निर्देश*

*सीएमएचओ को अनाधिकृत फार्मेसी के संचालन पर कार्यवाही के दिए निर्देश*

कलेक्टर श्री जैसवाल की अध्यक्षता में न्यायालयों में विचाराधीन एवं लंबित चिन्हित जघन्य सनसनीखेज अपराधों एवं नारकोटिक्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान एसपी अगम जैन, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एएसपी विक्रम सिंह, सीएमएचओ डॉ आर.पी गुप्ता, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सीएमएचओ को फार्मेसी के लाइसेंसो की जांच कर अधिकृत न होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही हर 15 दिन में ड्रग इंस्पेक्टर को पूरे जिले में जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे में लिप्त युवाओं को रिहैबिलिटेश सेंटर में रेफर कर नशे से मुक्त करवाने एवं इससे बचने की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। बैठक में वन विभाग के अधिकारी अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसपी श्री जैन ने कृषि विभाग के अधिकारियों को चंदला क्षेत्र में खेतों के बीच हो रही गांजे की पैदावार पर निगरानी करते हुए जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा संयुक्त निरीक्षण कर कृषि एवं पुलिस विभाग समन्वय के साथ काम करें। एसपी ने आबकारी को शराब की दुकानों के बाहर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्थ कराने एवं लाइट्स की उचित व्यवस्था कराने दुकानों को निर्देशित करने के लिए कहा।

Related posts

नौगांव में यूनिटी मार्च: केंद्रीय मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

khabarsamayper

ग्वालियर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त व नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुआई में रविवार को उपनगर ग्वालियर में द्वितीय मिनी मैराथन दौड़

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति हमें सुख, संतोष, आनंद और मोक्ष का रास्ता दिखाती है

khabarsamayper

Leave a Comment