Breaking Newsअन्य

बांदा में थाने के अंदर बेटी की हत्या, पति के साथ रहने की जिद पर पिता ने किया हमला

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार, प्रेम विवाह करने वाली युवती और उसके पति को पुलिस थाने लाई थी, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान युवती ने अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार करते हुए पति के साथ रहने की इच्छा जताई।

बताया जा रहा है कि इससे नाराज पिता ने अचानक धारदार हथियार से युवती पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Related posts

एमपीटास पोर्टल पर लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों पर सख्ती, एक सप्ताह में निराकरण के निर्देश

khabarsamayper

जयपुर में स्लीपर बस में भीषण आग, 2 की मौत – 10 से अधिक घायल

khabarsamayper

“जन आरोग्य हेरिटेज वॉक” का आयोजन कर ग्वालियर में जन औषधि सप्ताह का शुभारंभ हुआ।

khabarsamayper

Leave a Comment