Breaking News

बागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता संजय दत्त बालाजी के दर्शन कर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया

बागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता संजय दत्त
बालाजी के दर्शन कर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया
छतरपुर। छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में शनिवार शाम को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए। शनिवार शाम चार बजे मुंबई से अभिनेता संजय दत्त हवाई जहाज से निकले थे। जिसके बाद वह 6.30 बजे खजुराहो एयर पोर्ट पर पहुंचे। जहां पर धाम परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद संजय दत्त चार पहिया वाहन में सवार होकर ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम पहुंचे। इसके बाद अभिनेता संजय दत्त ने सबसे पहले भगवान बालाजी के दर्शन किए और परिक्रमा लगाकर माथा टेका। इसके बाद संजय दत्त ने धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर उनका भी आशीर्वाद लिया। संजय दत्त ने बागेश्वर धाम आकर कहा कि यह देश और दुनिया की लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है, यहां भक्तों की आस्था देखकर अभिभूत हो गया हूं। महाराज जी से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे मैं इन्हें वर्षों से जानता हूं, उनके साथ जो वक्त बिताया, वह मेरे जीवन का सबसे अच्छे वक्त में से एक है और मैं बार-बार बागेश्वर धाम आऊंगा। यह अद्भुत स्थान है, बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा इस स्थान पर बनी हुई है

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

khabarsamayper

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को नगरपरिषद हरपालपुर के विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में अधिकारियों की बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

khabarsamayper

लगातार तीन दिनों तक जिले के पुलिस कर्मियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण जिला स्वास्थ्य विभाग डॉ. मोहन यादव जी के गृह जिले में पुलिस कर्मियों को दी गई स्वास्थ्य परीक्षण सुविधा

khabarsamayper

Leave a Comment