Breaking News

बालाघाट में 12 जून तक अभियान के तहत कृषि की नवीन तकनीकों और यंत्रों सहित किसानों को उपयोगी मिलेगी

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत हर दिन जनपदों की दो-दो पंचायतों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रहीं है। इन कार्यशालाओं में कृषि विभाग के अलावा मत्स्य, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन और सहकारिता विभाग का अमला उपस्थित रहकर विभागों की नवीनतम योजनाओँ व जानकारियां प्रदान कर रहें है। शुक्रवार को वारासिवनी की ग्राम पंचायत कोचेवाही व लड्सड़ा में कटंगी में मानेगांव व मेहदुली, बालाघाट रट्टा व जरेरा, लांजी में बेलगांव व नेवारवाही, और बिरसा में सुन्दरवाही व अडोरी में कार्यशालाएं आयोजित हुई। कृषि उपसंचालक श्री राजेश खोब्रागड़े ने बताया कि अभियान के तहत जिले में धान उत्पादक किसानों की लागत कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में नवीनतम तकनीकें साझा की जा रही है। शुक्रवार को विभाग और केवीके के वैज्ञानिकों तथा क्षेत्र के अमले द्वारा धान की डीएसआर विधि यानी सिड्रील द्वारा बुवाई के लाभ से सम्बंधित जानकारियां दी गई। इसके अलावा अन्य विभागों के अमले ने भी विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। कार्यशाला के दौरान भुतपूर्व विधायक श्री ओमकार सिंह बिसेन, सरपंच श्रीमती सुनीता मंजय सोनकर,जनपद सदस्य श्री शंकरलाल इंवाते के अलावा कार्यक्रम प्रभारी श्री आरके शेंडे, कृषिववैज्ञानिक श्री डॉ.उत्तम बिसेन,मत्स्यपालन अधिकारी श्री मेश्राम,पशुचिकित्सा अधिकारी श्री घोडेस्वर, कृषि विस्तार अधिकारी श्री दिलेश खंडेलकर, श्री जीएन मेश्राम,उद्यान विभाग के श्री श्याम, पटवारी ललित बिसेन मौजूद रहें।

  जिले 63 कस्टमर हायरिंग सेंटर पर उपलब्ध है सिड्रील मशीन

कृषि उपसंचालक श्री खोब्रागड़े ने बताया कि जिले में 63 कस्टमर हायरिंग सेंटर हो गए है। जो पूर्व में 47 थे, इन सभी सेंटर पर सिड्रील मशीन उपलब्ध है। किसान इन केंद्रों से मशीन प्राप्त कर सकते है। यहां 1200 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किराए से प्राप्त की जा सकती है। इसके उपयोग से धान की लागत कम और समय भी कम लगता है। वारासिवनी भूतपूर्व विधायक श्री बिसेन ने डीएसआर विधि से बोनी का खेतपाठशाला के माध्यम से प्रैक्टिकल करने का अनुरोध भी किया। साथ ही कृषि वैज्ञानिक डॉ. बिसेन ने फसलों में व्यधि, खरपतवार, डीएसआर , कृषि यंत्र, बीज उत्पादन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी।

Related posts

भारत एनसीएक्स 2024 का शानदार सफलता के साथ समापन; 600 से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ प्रमुख पहलों का शुभारंभ और नवाचारों का प्रदर्शन किया गया

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गरिमामयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले गत 4 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों को लेकर किये गये प्रबंधों का अवलोकन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे। धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप और अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोकनगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है। इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पधारते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से यह मेला अविस्मरणीय बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं। इसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी आनंद सरोवर में पुष्प करेंगे अर्पित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे। वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। वे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

khabarsamayper

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 581 पदों पर निकली भर्ती–

khabarsamayper

Leave a Comment