Breaking News

बाल रंग शिविर में कला निखार रहे नन्हें कलाकार गाँधी आश्रम में शुरू हुआ बाल रंग शिविर

बाल रंग शिविर में कला निखार रहे नन्हें कलाकार
गाँधी आश्रम में शुरू हुआ बाल रंग शिविर
शहर के गांधी आश्रम में एक मई से बाल रंग शिविर का आगाज हो चुका है। प्रति वर्ष गर्मियों की छुट्टी में बच्चों की कला को निखारने के लिए गांधी आश्रम, भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा और शंखनाद नाट्य मंच के तत्वावधान में ये शिविर लगाया जाता है। शिविर का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ 30 मई को होगा। कृष्ण कांत मिश्रा,अभिदीप सुहाने, सर्वेश खरे और यश ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह छः बजे से योगाभ्यास, और बॉडी मूवमेंट की क्लास से शिविर का आरंभ होता है
जिसके बाद में अनामिका, अंकित ,लोकेश पुष्पकार, सोमिल के निर्देशन में ड्राइंग और आर्ट एंड क्राफ्ट तथा मेंहदी की क्लास में बच्चे कला के मनचाहे रंग भरते हैं। ब्रेकफास्ट के पहले संगीत और बाद में उनकी क्लास शिल्पा और मेधा डांस की क्लास के रही हैं अंतिम क्लास ड्रामा की होती है जिसमे बच्चों का न सिर्फ व्यक्तित्व निखरता है बल्कि वे अपने भीतर के एक्टर को बाहर निकालते हैं। गांधी आश्रम की सचिव दमयंती पाणी ने बताया कि सात मई तक पंजीयन जारी है सुबह साढ़े 6 बजे से योगाभ्यास और गेम्स के साथ बच्चों के दिन की स्फूर्तिदायक शुरुवात होती है। शिविर के सहभागी नवदीप पाटकार ने बताया कि इस बार हम बच्चों को लेकर सर्वेश्व दयाल सक्सेना के
नाटक बकरी पर काम कर रहे हैं तो वहीं महेंद्र तिवारी के निर्देशन में बुंदेली संस्कार गीतों के गायन की रिहर्सल जारी है। आमतौर पर बच्चे और उनके
अभिभावक बुंदेली के पुराने संस्कार गीतों से दूर होते जा रहे हैं ऐसे में उन्हें प्राचीन संस्कृति से परिचित कराने के लिए इस बार नया प्रयोग हो रहा है। शिविर निर्देशक शिवेन्द्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली बार बाल रंग शिविर के बुलेटिन भी जारी किए गए थे जो इस बार भी होंगे। बुलेटिन के माध्यम से उनमें कैमरा फेस करने और टीवी पर प्रस्तुति देने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Related posts

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने देव श्री फ़िल्म एंड टीवी इंस्टिट्यूट के भोपाल कार्यालय का उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संस्थान की स्थापना को स्थानीय प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और क्षेत्रीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया

khabarsamayper

4 जून को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

khabarsamayper

सीधी बोलेरो पर गिरा ट्रक, दो बच्चों समेत 7 की मौत —

khabarsamayper

Leave a Comment